Lok Sabha Election 2024
लखनऊ : Lok Sabha Election 2024: देश में अब से कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा जोरो-शोरों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा मिशन 2024 को लेकर बेहद तगड़ी तैयारी कर रही है। देश के सबसे बड़े लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के लिए भी भाजपा अलग से तैयारी कर रही है। फ़िलहाल भाजपा के पास यूपी में 64 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने यूपी में 80 की 80 सीटें जितने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों के मुताबिक, सर्वे और परफॉर्मेंस के आधार पर यूपी में बड़ी संख्या में मौजूदा लोकसभा सांसदों और मंत्रियों का टिकट कट सकता है। उनकी जगह पर बीजेपी नए उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी।
Lok Sabha Election 2024: सूत्रों की माने तो, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ मौजूदा विधायकों की किस्मत चमक सकती है। वहीं, दूसरी पार्टी से आने वाले कुछ दमदार नेताओं को भी भाजपा टिकट दे सकती है। भाजपा ने अपने टिकट देने के क्राइटेरिया का आधार सिर्फ जीत रखा है। वहीं सूत्रों के अनुसार, रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, लल्लू सिंह, कौशल किशोर, रमापति राम त्रिपाठी, वरुण गांधी, राजेन्द्र अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, संतोष गंगवार, संगम लाल गुप्ता और बी एल वर्मा का टिकट इस लोकसभा चुनाव में कट सकता है।
Lok Sabha Election 2024: इतना ही नहीं, भाजपा की दिग्गज नेत्रियों में से एक मेनका गांधी की उम्मीदवारी पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं। इसी तरह अजय मिश्र टेनी और हेमा मालिनी को टिकट मिलेगा ही, ये तय नहीं है। इनके अलावा यूपी से आने वाले एक-दो वरिष्ठ सांसदों और मंत्रियों के नाम पर भी सस्पेंस बरकरार है।
Lok Sabha Election 2024: बता दें कि, भाजपा के गठबंधन वाले नेतृत्व एनडीए ने देशभर में 400 से ज्यादा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के कई दिग्गज नेता लगातार अपनी हर रैली में अबकी बार 400 पार का नारा भी लगा रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतने पर कार्य कर रही है। इसलिए भाजपा को जो भी उम्मीदवार कमजोर दिखेगा उसकी टिकट काटी जाएगी। भाजपा हर लोकसभा सीट पर जिताऊ उम्मीदवार की तलाश कर रही है. अगर मौजूदा सांसद के पक्ष में सर्वे और परफॉर्मेंस रिपोर्ट नहीं हुई तो उसका टिकट काट दिया जाएगा।