युवक का शव उसके कार्यालय में मिला

Ads

युवक का शव उसके कार्यालय में मिला

  •  
  • Publish Date - September 9, 2025 / 08:01 PM IST,
    Updated On - September 9, 2025 / 08:01 PM IST

लखनऊ, नौ सितम्बर (भाषा) ऋण वसूली से जुड़ी एक कंपनी में काम करने वाले 26 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह उसके कार्यालय में मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने मंगलवार को बताया, ‘‘मंगलवार सुबह बंथरा थाने को सूचना मिली कि दादूपुर गाँव स्थित एक ऋण वसूली कंपनी में काम करने वाले कुणाल शुक्ला (26) का शव उसके कार्यालय में मिला है, जहां वह सोता था।’’

उन्होंने बताया कि अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुँची। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान, घटनास्थल के पास से खून से सना एक सब्बल (लोहे की छड़) बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

बंथरा थाने के प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव बिस्तर पर मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर अमित

अमित