लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच जारी

Ads

लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच जारी

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 05:32 PM IST

लखनऊ, 18 जून (भाषा) आठ जून से लापता 20 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार को लखनऊ के बाहरी इलाके गोसाईंगंज में एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला।

पुलिस के मुताबिक, घुसकर निवासी सुनील कुमार ने नौ जून को अपने भाई अभिषेक कुमार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि अभिषेक आठ जून को किसी को बताए बिना घर से निकल गया था और उसकी कोई खैर-खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार, उसे बृहस्पतिवार सुबह सूचित किया गया कि अभिषेक का शव गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सिफतनगर गांव के एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि शव की हालत को देखते हुए यह कई दिन पुराना लग रहा है। उसने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मामले की सभी संभावित कोण से जांच की जा रही है।

भाषा

सं जफर पारुल

पारुल