ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

Ads

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 11, 2024 / 05:34 PM IST,
    Updated On - January 11, 2024 / 05:34 PM IST

बिजनौर (उप्र), 11 जनवरी (भाषा) बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात धामपुर-स्योहारा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार उज्ज्वल (28), मिथुन (27) और चंद्रदीप (28) गम्भीर रूप से घायल हो गये।

एसपी ने बताया कि घायलों को धामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जादौन ने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा लिया है।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान