कार की टक्‍कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Ads

कार की टक्‍कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 9, 2023 / 05:51 PM IST,
    Updated On - June 9, 2023 / 05:51 PM IST

बिजनौर (उप्र), नौ जून (भाषा) बिजनौर जिले में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से जन्मदिन समारोह से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बिजनौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम बिसाठ के सामने तेज गति से आ रही कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार आकाश (24), रोहित (21) और भोले (24) की मौके पर ही मौत हो गयी।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने ग्रामीणों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे और पास के ही गांव नवादा तुल्ला के रहने वाले थे। तीनों पड़ोसी गांव बल्दिया से जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सीओ ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द नरेश

नरेश