हाथरस में सड़क हादसे में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

Ads

हाथरस में सड़क हादसे में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - January 1, 2023 / 11:36 PM IST,
    Updated On - January 1, 2023 / 11:36 PM IST

हाथरस (उप्र), एक जनवरी (भाषा) हाथरस जिले के मुरसान में रविवार शाम को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुरसान (हाथरस) के थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मथुरा की ओर से (मथुरा-हाथरस रोड पर) आ रहे बोलेरो और मथुरा जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली की रविवार शाम यहां टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि बोलेरो का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि दो घायलों को अलीगढ़ भेजा गया और एक को आगरा भेजा गया। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है और अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया है।

भाषा आनन्द सुरभि

सुरभि