खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 3, 2026 / 01:54 pm IST
Published Date: May 3, 2026 1:54 pm IST

कौशांबी (उप्र), तीन मई (भाषा) कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में रविवार सुबह घर की पुताई के लिए तालाब में मिट्टी खोदने गईं मां-बेटी समेत तीन लोगों की मिट्टी खिसकने से मलबे में दब कर मौत हो गयी तथा दो अन्य महिलाएं घायल हो गयीं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के थांबा गांव निवासी गीता देवी (35) उसकी बेटी अंकिता (छह) उत्तरा देवी (45), जितिया देवी तथा फुलिया आज सुबह पुताई करने के लिये गांव के बाहर एक तालाब से मिट्टी खोदने गई थीं।

उन्होंने बताया कि मिट्टी खोदते समय अचानक ऊपर से मिट्टी खिसकने से एक बड़ा ढेर उनके ऊपर गिर गया जिसमें वे सभी दब गयीं।

उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला लेकिन तब तक गीता देवी (35), उसकी बेटी अंकिता (छह) और उत्तरा देवी (45) की मौत हो चुकी थी।

सिंह ने बताया कि हादसे में घायल जितिया देवी व फुलिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।

भाषा सं. सलीम नेत्रपाल शोभना

शोभना


लेखक के बारे में