Three Sisters Married to Same Man: तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, वीडियो हुआ वायरल तो कहा- राजा दशरथ की भी तो 3 रानियां थीं

Three Sisters Married to Same Man: तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, वीडियो हुआ वायरल तो कहा- राजा दशरथ की भी तो 3 रानियां थीं

Modified Date: July 23, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: July 23, 2026 1:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन युवतियों और एक युवक की शादी का वीडियो तेजी से वायरल
  • तीनों ने मंदिर में एक ही युवक के साथ सात फेरे लिए
  • वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा

अमरो​हा: Three Sisters Married to Same Man शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरसअल तीन युवतियों ने एक ही युवक से शादी कर ली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवतियों की उम्र 18 से 20 साल है। तीनों ने मंदिर में सात फेरे लिए हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों की जमकर आलोचना हो रही है और हिदू संगठन के लोगों ने इसका जमकर विरोध करते हुए मर्यादा का उल्लंघन बताया है। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की भावाना को ठेस पहुंचाने का इरादा रखता है।

तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी

Three Sisters Married to Same Man मिली जानकारी के अनुसार धौरिया गांव में रहने वाली सरोज सावित्री और संतोष इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाती हैं। तीनों बहनों का इंस्टाग्राम पर 4.69 लाख और फेसबुक पर 84 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रील बनाने में तीनों बहनों की विकास नाम का युवक मदद करता था, जो LLB की तैयारी कर रहा है। विकास तीनों बहनों का वीडियो रिकॉर्ड करता था। बात करें तीनो बहनों की शिक्षा की तो सबसे बड़ी बहन सरोज बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि बाकी दोनों ने 12वीं पास की है। हाल ही में तीनों बहनों ने चामुंडा माता मंदिर में अग्नि को साक्षी विकास को अपना पति बना लिया है। मंदिर में ही विकास ने तीनों बहनों के साथ फेरे लिए हैं और मांग में सिंदूर भर दिया है।

कहा- राजा दशरथ की भी 3 रानियां थीं

वहीं, संगठनों की शिकायत के बाद जब विवाद गहराया, तो तीनों बहनों ने वीडियो जारी कर अपना रुख साफ किया। बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं। जब परिजनों ने अलग-अलग जगह शादी तय करने की कोशिश की, तो उन्होंने अलग होने के बजाय एक ही दूल्हे से एक साथ शादी करने का फैसला किया। विरोध करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। क्या वह अपमान हो गया? हम तीनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से खुश हैं, तो इसमें दूसरों को क्या आपत्ति है।”

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"