प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश ) 25, अगस्त (भाषा ) जिले के थाना दिलीपपुर पुलिस की जांच के दौरान हुमायूं पुल के निकट एक कार से तस्करी कर ले जाया रहा 131.59 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया हैl
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने ब़हस्पतिवार को बताया कि पुलिस दल ने पुल के पास से आ रही एक कर को रोक कर 131.59 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन कथित तस्करों हितेन्द्र सिंह ,शुभम पटेल नीरज सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं, जबकि उनका एक साथी अजीत फरार होने मे सफल रहा।
बरामद गांजा कि कीम लगभग तीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं जफर
संतोष
संतोष