उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 13, 2024 / 05:47 PM IST,
    Updated On - October 13, 2024 / 05:47 PM IST

बांदा, 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे थरियांव थाना क्षेत्र में एक टाइल्स शोरूम के सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मदारीपुर कला गांव के रहने वाले शेर सिंह यादव (30) और राजेश लोधी (27) की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पिंटू (24) ने उपचार के लिए कानपुर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

पिंटू नगर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि तीनों युवक दशहरा मनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम कराने के बाद तीनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये और जांच शुरू कर दी गई।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र