सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
Modified Date: December 28, 2022 / 11:25 pm IST
Published Date: December 28, 2022 11:25 pm IST

सोनभद्र (उप्र) 28 दिसंबर (भाषा) जनपद के बभनी थाना अंतर्गत अंबिकापुर बभनी मार्ग पर बुधवार को देर शाम एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी। ये तीनों युवक निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से निकले थे।

घटना के संबंध में बभनी थाना के उपनिरीक्षक राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि बभनी अंबिकापुर मार्ग के खोतोमहुआ मोड़ पर देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अनिल (25), राजेश (28) एवं विनोद (27) के रूप में की गई है।

भाषा सं राजेंद्र

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में