बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या

Ads

बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 08:39 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 08:39 AM IST

बुलंदशहर (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में वाद-विवाद के दौरान तीन युवकों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार खुर्जा नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात आपसी कहासुनी में तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) के रूप में हुई है।

मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायतों और बताए गए घटनाक्रम के अनुसार, कुछ युवकों का जिम में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद यह घटना हुई।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ और सीसीटीवी फुटेज के विलेश्षण के लिए टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद है और कुछ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिनका अलग से विश्लेषण किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी