युवक की हत्या करने के मामले में पीआरडी जवान समेत दो गिरफ्तार

Ads

युवक की हत्या करने के मामले में पीआरडी जवान समेत दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 28, 2025 / 09:15 PM IST,
    Updated On - February 28, 2025 / 09:15 PM IST

शाहजहांपुर, 28 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने (पीआरडी) के जवान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) मनोज कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को बताया की थाना मिर्जापुर अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव में रहने वाले जतिन (21) का शव 23 फरवरी को बोरे में बंद रोड के किनारे पड़ा मिला था, जिसमें अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि आरोपी श्यामवीर (50) (प्रादेशिक रक्षा दल) में तैनात है इसके मृतकों के साथ संबंध भी रहे थे।

इसके बाद जतिन उससे बार-बार अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था इससे परेशान होकर उसने अपने सगे भाई जयवीर के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बोरे में शव भर कर रोड के किनारे फेंक दिया।

अवस्थी ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपी श्यामवीर पीआरडी जवान तथा उसके भाई जयवीर को भारतीय न्याय संहिता की धारा हत्या के मामले में आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन