ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ads

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 18, 2022 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

जौनपुर (उप्र), 18 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के जौनपुर के जफराबाद थानाक्षेत्र के हौज ट्रामा सेंटर के पास एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शिवम कुमार (30) और अंगद कुमार (28) मोटरसाइकिल से हाइवे से अपने घर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हौज ट्रामा सेंटर के पास वाराणसी की तरफ जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल थानाप्रभारी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

भाषा सं जफर अमित

अमित