महोबा में दर्दनाक हादसा: बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत

महोबा में दर्दनाक हादसा: बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत

महोबा में दर्दनाक हादसा: बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत
Modified Date: May 1, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: May 1, 2026 1:46 pm IST

महोबा (उप्र), एक मई (भाषा) महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में एक बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम पिपरा माफ स्थित उर्मिल बांध के पास एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि बांध के पास रहने वाले रितेश (7) और आर्यन (8) शाम करीब साढ़े चार बजे नहाने के लिए गए थे, जहां वे फिसलकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब चार साल की एक बच्ची ने परिवार को इसके बारे में बताया।

तलाशी अभियान के दौरान दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामले की आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में