उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ट्रक के रौंदने से मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ट्रक के रौंदने से मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 22, 2022 / 06:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

फिरोजाबाद (उप्र) 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद-आगरा राजमार्ग पर मोहम्दाबाद के समीप सोमवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी टूंडला हरिमोहन सिंह ने बताया कि थाना मक्खनपुर के क्षेत्र जेबड़ा निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र अपने चचेरे भाई 22 वर्षीय निशांत के साथ चिकित्सक को दिखाने आगरा जा रहा था, जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल मौके पर पहुंची तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया, जिससे इस घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया ।शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन