Ram Navami Holiday News: रामनवमी पर इस बार मिलेगी दो दिन की छुट्टी! इन तारीखों को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Ads

रामनवमी पर इस बार मिलेगी दो दिन की छुट्टी! इन तारीखों को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, Two Days Holiday Announced on Ram Navami

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 06:36 PM IST

Two Days Holiday on Ram Navami. Images Source- IBC24 Customize

लखनऊः Two Days Holiday on Ram Navami सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को इस बार लंबा वीकेंड मिलने वाला है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार रामनवमीं में दो दिन के अवकाश का ऐलान किया है। पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। पूर्व में निर्धारित 26 मार्च की छुट्टी के साथ-साथ अब अगले दिन भी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ की सुविधा को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है।

दरअसल, रामनवमीं पर अयोध्या सहित प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में रामनवमी पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, जिससे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। सरकार के पास अवकाश बढ़ाने की मांग भी लगातार आ रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोगों की आस्था और सुरक्षा के मद्देनजर इस अवकाश को एक और दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस तरह अब रामनवमी के मौके पर प्रदेश में दो दिन की छुट्टी रहेगी।

अयोध्या में विशेष तैयारी (Two Days Holiday on Ram Navami)

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रामनवमी के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए 24 घंटे दर्शन व्यवस्था, पीने के पानी, मेडिकल कैंप और सुचारू यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सहज तरीके से दर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निर्णय के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि सरकार आस्था और परंपराओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। लगातार दो दिन की छुट्टी से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बल्कि यात्रा और दर्शन भी अधिक सहज हो सकेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-