उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुई सड़क दुर्घटना में दो किसानों की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुई सड़क दुर्घटना में दो किसानों की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुई सड़क दुर्घटना में दो किसानों की मौत
Modified Date: March 16, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: March 16, 2026 8:49 pm IST

सीतापुर (उप्र), 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना दो किसानों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर काकोरी गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दब जाने से राजेंद्र (30) और प्रदीप (25) नामक किसानों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों किसान गन्ने की बिक्री करके घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में