सोनभद्र (उप्र), तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक गांव में पेड़ के नीचे आम एकत्र करते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
घटना शनिवार को बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में हुई।
थाना प्रभारी दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार शाम आई आंधी के दौरान पेड़ से आम गिर गए थे, जिन्हें एकत्र करने अर्चना (नौ) और आस्था (आठ) वहां गई थीं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान उन पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि हर्ष (12) पेड़ से कुछ दूरी पर खड़ा था और इस हादसे में घायल हो गया। उसका इलाज बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
भाषा सं. सलीम नेत्रपाल जोहेब
जोहेब