हिमाचल के हमीरपुर में टिपर ट्रक सड़क से फिसला, दो लोग घायल

Ads

हिमाचल के हमीरपुर में टिपर ट्रक सड़क से फिसला, दो लोग घायल

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 03:27 PM IST

हमीरपुर, सात मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार को एक टिपर ट्रक के सड़क से फिसलने के कारण वाहन चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान चालक अश्विनी कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब टिपर ट्रक पलाही से नादौन की ओर जा रहा था तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सुजानपुर-नादौन मुख्य मार्ग के किनारे पलट गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और दोनों व्यक्ति वाहन के अंदर फंस गए थे।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने वाहन के अगले हिस्से को काटकर अश्विनी को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि साथ ही स्थानीय लोग भी बचाव कार्यों में शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायलों को सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र