बांदा में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

Ads

बांदा में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 15, 2024 / 10:05 PM IST,
    Updated On - April 15, 2024 / 10:05 PM IST

बांदा (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम मोहन राय ने बताया कि झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर कशिश ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनकी पहचान महोबा जिले के कबरई थानाक्षेत्र के धरौंध गांव के टेरी भगत (60) और चरखारी के शिवकुमार (35) के रूप में हुई है। उनके अनुसार दोनों महोबा से बांदा जा रहे थे।

राय ने बताया कि मोटरसाइकिल बिना हेलमेट टेरी भगत चला रहा था, जबकि शिवकुमार पीछे बैठा था। उनके मुताबिक दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच आरंभ कर दी गई है। उनका कहना है कि कार और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार