सड़क के किनारे खड़े ट्रॉलर से टकराया ट्रक, दो लोगों की मौत

Ads

सड़क के किनारे खड़े ट्रॉलर से टकराया ट्रक, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 01:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

भदोही (उत्तर प्रदेश), नौ सितम्बर (भाषा) भदोही जिले के ऊंज इलाके में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर एक ट्रक के सड़क किनारे खड़े ट्रॉलर से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना आज तड़के भदोही और प्रयागराज सीमा के पास हुई। उड़ीसा से जूट लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रॉलर का टायर खराब होने के कारण उसे सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। तभी उड़ीसा से सरिया लेकर पीछे से तेज गति से आया ट्रक उस ट्रॉलर से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक मोनू मिश्रा (26) और क्लीनर अन्नू (25) गम्भीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। दोनों मृतक सोनभद्र जिले के घोरावल के रहने वाले थे।

भाषा सं सलीम

मनीषा

मनीषा