आगरा में पिकअप वाहन का टायर बदल रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो लोगों की मौत

Ads

आगरा में पिकअप वाहन का टायर बदल रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 16, 2024 / 10:08 PM IST,
    Updated On - June 16, 2024 / 10:08 PM IST

आगरा, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिणी बाईपास पर रविवार को एक पिकअप वाहन का पंक्चर टायर बदल रहे दो युवकों को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को मार्ग से हटवाया और मृतक दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पिकअप वाहन का टायर बदल रहे दो युवकों को तेज गति से आते ट्रक ने रौंद दिया और उसके बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।

इस दुर्घटना के संबंध में थाना मलपुरा के निरीक्षक ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को हटवाया और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है वह पहुंचने वाले हैं।

पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

भाषा

सं, रवि कांत रवि कांत