सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Ads

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

  •  
  • Publish Date - October 13, 2022 / 02:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

बरेली (उप्र) 13 अक्टूबर (भाषा) बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर एक बेकाबू कार मोटरसइकिल को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे दुकान पर बैठे लोगों पर चढ़ गई जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को बरेली भेजा गया है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को बरेली- नैनीताल राजमार्ग पर गुड़वारा गांव में बरेली तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर एक मोटरसाईकिल से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि मोटरसाईकिल से टकराने के बाद कार और ज्यादा बेकाबू होकर सड़क किनारे यशपाल की दुकान के बाहर बैठे गांव के चार लोगों पर चढ़ गई। यह मोटरसाइकिल गुडबरा गांव का युवक प्रवीण चला रहा था।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कमल सिंह (28) की मौके पर मौत हो गई जबकि जांगन लाल ( 35) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

अग्रवाल के मुताबिक इस हादसे में प्रवीण तथा दुकान के बाहर बैठे राजेन्द्र एवं डिल्लीधर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अनुसार लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार