उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 4, 2021 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), चार अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक मोटरसाइकिल की सड़क पर खड़ी रेत से लदी एक भैंसागाड़ी से टक्कर हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

चोसाना पुलिस चौकी प्रभारी सामी पाल अत्री ने बताया कि पीड़ितों की पहचान रामपाल और चंद्रपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार शाम चोसाना-गंगोह मार्ग पर हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद