उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
सुलतानपुर (उप्र), 31 मई (भाषा) सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली देहात प्रभारी धर्मराज सिंह ने बताया कि आरडीह गांव के निवासी अमित कुमार उर्फ राम मूरत (37) व धर्मराज (40) और धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर गांव के निवासी विजय बहादुर (28) लोहरामऊ मंदिर के दर्शन करके एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राम मूरत और धर्मराज की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि विजय बहादुर का उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक जीप छोड़कर भाग गया और पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
भाषा सं सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


