दो खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत, स्पोर्ट्स सामान खरीदने गए थे शहर, पसरा मातम

Ads

दो खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत, स्पोर्ट्स सामान खरीदने गए थे शहर : Two players died in a road accident in Mathura Janpad

  •  
  • Publish Date - November 8, 2022 / 03:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में दो खिलाड़ियों सहित तीन युवकों की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई तथा चालक एवं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : ‘ट्रेन’ के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे में मचा हड़कंप, इस बड़ी लापरवाही पर जांच कमेटी गठित 

नौहझील थाना प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि सोमवार को ब्रजनगर के बाजना गांव के जेवलिन खिलाड़ी गर्वित (20) अपने साथी खिलाड़ी मित्र, रबूपुरा के करन (21) के साथ निकटवर्ती जेवर से स्पोट्र्स का सामान खरीदने गया था। थाना प्रभारी के अनुसार उनके साथ कस्बे के टोली मोहल्ले का शकील (36) अपने लिए ईंटों का सौदा करने गया था।

Read More : YouTube Feature Update: कमाल का है YouTube का ये नया फीचर, यूजर्स को आ रहा खूब पसंद 

उन्होंने बताया कि ये सभी अर्टिगा कार से गए थे तथा उनके साथ कार चालक एवं एक अन्य युवक भी था। उनके मुताबिक शाम को वापसी के समय जिकरपुर गांव के समीप उनकी कार नौहझील से कुछ पहले पंक्चर हो गई और चालक अपने भाई के साथ पहिया बदलने लगा एवं बाकी लोग पहिया लग जाने का इंतजार करने लगे।

Read More : मुकदमा दर्ज होने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम के प्राइवेट पार्ट में मोमबत्ती डालने का आरोप 

थाना प्रभारी के अनुसार तभी नोएडा की ओर से आती एक तेज रफ्तार कार ने उन सभी को रौंद दिया, जिससे गर्वित एवं शकील की तो मौके पर ही मौत हो गई तथा करन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चालक एवं उसके भाई को घायलावस्था में नोएडा के कैलाश हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।