सुलतानपुर में अनियंत्रित मोटरसाइकिल पलटने से दो युवकों की मौत

सुलतानपुर में अनियंत्रित मोटरसाइकिल पलटने से दो युवकों की मौत

सुलतानपुर में अनियंत्रित मोटरसाइकिल पलटने से दो युवकों की मौत
Modified Date: May 22, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: May 22, 2026 9:38 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 22 मई (भाषा) सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृज नारायण सिंह ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल से चौरे गांव से सेमरी की ओर जा रहे थे। दरपीपुर मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने भर्थीपुर, अंबेडकरनगर निवासी ओमकार (18) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चौरे गांव निवासी अमित (18) गंभीर रूप से घायल था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, ओमकार अपनी मौसी के घर चौरे गांव आया था। वह मौसेरे भाई विजय कुमार की 13 मई को हुई शादी में शामिल होने आया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दरपीपुर मोड़ पर वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क की खराब हालत के कारण अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संकेतक लगाने की मांग की है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला

गोला


लेखक के बारे में