बिजनौर में बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो अन्‍य घायल

Ads

बिजनौर में बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो अन्‍य घायल

  •  
  • Publish Date - October 15, 2022 / 05:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

बिजनौर (उप्र) 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ थाना इलाके में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्‍य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थाना प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग दो बजे इंटर कॉलेज भगतावाला के सामने अलग-अलग दिशा से आ रही दो बाइक आपस में टकरा गयी।

उन्‍होंने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों बाइकों के चालक अलाउद्दीन (20) और शेखर (19) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गये।

उन्‍होंने बताया कि घायल हुए दो अन्‍य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन