मथुरा सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पिता घायल

Ads

मथुरा सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पिता घायल

  •  
  • Publish Date - October 9, 2022 / 04:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मथुरा (उप्र) नौ अक्टूबर (भाषा) मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव मंदिर के पास बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई और पिता घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि थाना हाईवे की चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राजीव सिंह (35) बाइक से नरहौली चौराहे से गोवर्धन चौराहे की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में ममेरा भाई रत्नेश चौधरी और उसका आठ साल का बेटा चिराग भी मिल गया। उन्होंने दोनों को बाइक पर बैठा लिया।

एक ही बाइक पर सवार तीनों जैसे ही थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव मंदिर के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रेलर के चपेट में आ गये।

पुलिस ने बताया कि राजीव सिंह और चिराग ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए और दोनों की मौत हो गई, लेकिन रत्नेश घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष