फतेहपुर में अज्ञात युवक की सिर कुचलकर हत्या

Ads

फतेहपुर में अज्ञात युवक की सिर कुचलकर हत्या

  •  
  • Publish Date - April 30, 2024 / 05:50 PM IST,
    Updated On - April 30, 2024 / 05:50 PM IST

बांदा (उप्र), 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र की चक काजीपुर नहर से पुलिस ने मंगलवार को 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि सिर एवं चेहरा कुचलकर युवक की हत्या कर दी गयी है।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर इंद्रो मार्ग की चक काजीपुर नहर की झाड़ियों से 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया।

उनके अनुसार उसके सिर एवं चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं अन्य जगह उसकी हत्या कर शव यहां नहर में फेंका गया हो।

उन्होंने बताया कि आस-पास के ग्रामीणों से शव के पहचान कराने की कोशिश की गई है, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

थाना प्रभारी ने बताया कि फोरेंसिक और ‘फील्ड यूनिट’ की टीमे मौके पर पहुंची हैं। उनके अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार