उप्र: राजमार्ग पर बस के एक मकान में जा घुसने से 25 लोग घायल

उप्र: राजमार्ग पर बस के एक मकान में जा घुसने से 25 लोग घायल

उप्र: राजमार्ग पर बस के एक मकान में जा घुसने से 25 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: November 22, 2021 12:58 pm IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 22 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिल्ली-सहरानपुर राजमार्ग पर बस के एक मकान में जा घुसने से 25 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस में हादसे के समय करीब 60 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस का चालक भी घायल हो गया। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में