मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सठेरी गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि हादसा रतनपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गंगा नहर पुल के पास हुआ, जब अनीता शर्मा के वाहन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शर्मा की मौत हो गई और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि अनीता शर्मा मरेठ से हरिद्वार जा रही थीं। तेज रफ्तार कार का चालक मौके से फरार हो गया।
भाषा
निहारिका शोभना
शोभना