उप्र: हस्तिनापुर के मखदुमपुर घाट पर डूबे युवकों में से एक का शव बरामद

उप्र: हस्तिनापुर के मखदुमपुर घाट पर डूबे युवकों में से एक का शव बरामद

उप्र: हस्तिनापुर के मखदुमपुर घाट पर डूबे युवकों में से एक का शव बरामद
Modified Date: April 4, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: April 4, 2026 3:35 pm IST

मेरठ (उप्र), चार अप्रैल (भाषा) हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को नदी में स्नान करते समय डूबे युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, तीन अप्रैल को मखदुमपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए कुछ लोग गंगा में स्नान करने चले गए थे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर पांच युवक बह गए थे।

मौके पर मौजूद एक युवक ने साहस दिखाते हुए एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि चार अन्य लापता हो गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को तलाश अभियान के दौरान जलालपुर निवासी अभिषेक (23) का शव बरामद कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शेष लापता युवकों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय गोताखोरों और अन्य एजेंसियों की मदद से गंगा में लगातार तलाश अभियान जारी है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में