उप्र : सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो की मौत

Ads

उप्र : सड़क हादसे में व्यापारी समेत दो की मौत

  •  
  • Publish Date - October 8, 2022 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

सहारनपुर, आठ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यापारी सहित दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बताया कि नकुड कस्बे के महादेव मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी अनिल गुप्ता (50) और अफगानन मोहल्ला निवासी अशोक कुमार (35) शुक्रवार देर रात एक्टिवा पर सवार होकर सहारनपुर से नकुड लौट रहे थे, तभी खेडाकुटी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी।

राय के मुताबिक, इस टक्कर से अनिल और अशोक सड़क पर जा गिरे और सिर में गहरी चोट लगने के कारण अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

राय ने बताया कि अनिल को पास के अस्पताल ले जाया गया था, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

भाषा

सं जफर पारुल

पारुल