उप्र: दुकान में दलित युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Ads

उप्र: दुकान में दलित युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

  •  
  • Publish Date - September 16, 2024 / 06:09 PM IST,
    Updated On - September 16, 2024 / 06:09 PM IST

भदोही, (उप्र) 16 सितंबर (भाषा) भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में सोमवार को एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में एक दलित युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश कुमार गौतम (22) के तौर पर हुई है तथा उसका गला रस्सी से बंधा हुआ था।

सिंह ने बताया कि वेल्डिंग की दुकान में दिनेश रोज़ की तरह देर रात सोने गया था तथा दुकान से कुछ दूरी पर उसका पिता भी सो रहा था।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह काफी देर तक दिनेश के नहीं जागने पर देखा तो उसके गले में फंदा लगा हुआ था।

एएसपी ने बताया कि दिनेश के बड़े भाई राकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान