उप्र में रोजगार की बहार संबंधी सरकार का दावा जमीनी हकीकत से दूर : मायावती

Ads

उप्र में रोजगार की बहार संबंधी सरकार का दावा जमीनी हकीकत से दूर : मायावती

  •  
  • Publish Date - August 20, 2024 / 03:20 PM IST,
    Updated On - August 20, 2024 / 03:20 PM IST

लखनऊ, 20 अगस्त (भाषा) बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को रोजगार के मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि भारी भरकम विज्ञापनों के जरिए प्रदेश में रोजगार की बहार होने का प्रदेश सरकार का दावा वास्तव में अन्य दावों की तरह ही जमीनी हकीकत से दूर और हवा हवाई है।

मायावती ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘देश में रोजगार का घोर अभाव ही नहीं बल्कि अमीर एवं गरीबों के बीच बढ़ती खाई, अर्थात देश में पूंजी के असामान्य वितरण से आर्थिक गैर-बराबरी के रोग के गंभीर होने से जन और देशहित प्रभावित हुआ है।’’

बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘यह अति चिन्तनीय है। देश में विकास दर के दावे के हिसाब से यहां उतनी नौकरी क्यों नहीं है और इसके लिए दोषी कौन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी क्रम में उप्र सरकार द्वारा भारी भरकम विज्ञापनों के जरिए यह दावा करना कि यहां (प्रदेश में) रोजगार की बहार है, वास्तव में उनके अन्य दावों की तरह ही यह जमीनी हकीकत से दूर है।

उप्र की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने कहा, ‘‘लगभग 25 करोड़ की आबादी वाले उप्र में 6.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरी का दावा क्या ऊंट के मुंह में ज़ीरा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार केन्द्र में भी स्थाई नौकरियों का बुरा हाल है जहां पद खाली पड़े हैं। मायावती ने कहा कि अपार बेरोजगारी के मद्देनजर सही समाधान जरूरी हो गया है।”

भाषा जफर मनीषा रंजन

रंजन