UP Land Registry Rules Changed: अब भू-माफियाओं की टूटेगी कमर! रजिस्ट्री से पहले होगी दस्तावेजों की जांच, कैबिनेट बैठक में सरकार का बड़ा फैसला

Ads

UP Land Registry Rules Changed: अब भू-माफियाओं की टूटेगी कमर! रजिस्ट्री से पहले होगी दस्तावेजों की जांच, कैबिनेट बैठक में सरकार का बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 03:14 PM IST

UP Land Registry Rules Changed | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों की अनिवार्य जांच होगी
  • भू-माफियाओं और फर्जी सौदों पर रोक लगेगी
  • रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा

लखनऊ: UP Land Registry Rules Changed उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों, धोखाधड़ी और जालसाजी की घटनाओं को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का हालिया कैबिनेट फैसला आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकता है। रजिस्ट्री से पहले भू-संपत्ति के मालिकाना हक और उससे जुड़े दस्तावेजों की अनिवार्य जांच की व्यवस्था लागू होने से जमीन के लेनदेन को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है। यह फैसला भू-माफियाओं की कमर तोड़ने का भी काम करेगा साथ ही लोगों की मेहनत की कमाई लुटने से बचेगी।

UP News जमीन की खरीद-फरोख्त के मामलों में अक्सर कोई न कोई समस्या सामने आती रहती है। रजिस्ट्री होने के बाद खरीदार को पता चलता है कि जमीन विवादित है, उस पर किसी और का दावा है या फिर दस्तावेजों में गड़बड़ी है। ऐसे मामलों में कई बार लोगों को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है और उनकी मेहनत की कमाई दांव पर लग जाती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री से पहले ही कागजात और मालिकाना हक की जांच होने से ऐसे जोखिम काफी हद तक कम हो सकते हैं।

प्रॉपर्टी विशेषज्ञ प्रदीप मिश्रा का कहना है कि यह कदम भविष्य में संपत्ति विवादों की संख्या कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। जब रजिस्ट्री से पहले जमीन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और दस्तावेजों की पुष्टि हो जाएगी, तब फर्जी सौदे, डुप्लीकेट कागजात और धोखाधड़ी की संभावनाएं स्वतः कम हो जाएंगी। इससे जमीन खरीदने वाले लोगों को भरोसे के साथ निवेश करने का माहौल मिलेगा। यह फैसला भू-माफियाओं और अवैध जमीन कारोबार पर भी प्रभावी चोट साबित होगा। लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों और कानूनी खामियों का फायदा उठाकर कुछ लोग जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री करते रहे हैं। यदि रजिस्ट्री प्रक्रिया में ही कड़ी जांच की व्यवस्था लागू होती है, तो ऐसे तत्वों के लिए जमीन से जुड़े फर्जी सौदे करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी यह कदम सकारात्मक माना जा रहा है। जब जमीन से जुड़े लेनदेन अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होंगे तो निवेशकों और खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा। इससे शहरी और औद्योगिक विकास की योजनाओं को भी गति मिलने की संभावना है।

योगी सरकार पहले से ही भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और अवैध कब्जों को हटाने के अभियान पर जोर दे रही है। ऐसे में रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों की जांच की नई व्यवस्था इस अभियान को और मजबूत आधार देने में सक्षम होगी। आने वाले समय में यह पहल आम लोगों को जमीन से जुड़े जोखिमों से बचाने और संपत्ति बाजार को अधिक विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

नया नियम क्या कहता है?

अब जमीन की रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक और उससे जुड़े दस्तावेजों की अनिवार्य जांच होगी।

इस फैसले का उद्देश्य क्या है?

जमीन से जुड़े विवादों, धोखाधड़ी और फर्जी सौदों को रोकना और लेनदेन को सुरक्षित बनाना।

इससे आम लोगों को क्या फायदा होगा?

खरीदारों को विवादित जमीन खरीदने का जोखिम कम होगा और उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहेगी।