मुजफ्फरनगर, 25 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गढ़ी देशराज गांव में शनिवार को 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि एक महिला और उसकी मां ने उसके निजी फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर उसे परेशान किया और ब्लैकमेल किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फुगाना के क्षेत्राधिकारी यतेंद्र सिंह नागर ने संवाददाताओं को बताया कि आयुष का शव उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर में छत से लटका हुआ मिला।
पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें युवक ने एक महिला और उसकी मां पर उसे परेशान करने तथा उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
भाषा
सं, जफर रवि कांत