उप्र : व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की

Ads

उप्र : व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 04:17 PM IST

चंदौली (उप्र), 17 फरवरी (भाषा) चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में अपनी पत्नी की सोते समय गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के भीषमपुरा गांव में सनी कुमार मौर्य (24) ने अपनी पत्नी बबली गौड़ (22) की सोमवार देर रात कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मौर्य और बबली ने प्रेम विवाह किया था और वे परिवार से अलग भीषमपुर गांव में रहते थे।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि मौर्य आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ता था। सोमवार की देर रात करीब तीन बजे उसने बबली की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक