बागपत (उत्तर प्रदेश), एक सितम्बर (भाषा) बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में कथित तौर पर जमीन विवाद को लेकर की गई गोलीबारी में एक किसान की मौत हो गई वहीं एक अन्य किसान घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बृहस्पतिवार को बताया कि खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के जंगल में अपने ट्यूबवेल के पास बैठे दो किसानों पर कथित रूप से जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई जिससे तपेश्वर त्यागी नामक किसान की मौत हो गई जबकि एक अन्य किसान अर्जुन त्यागी घायल हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक किसान के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले विशाल, बब्बन और रितिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
भाषा सं सलीम मनीषा शोभना
शोभना