उप्र: अलविदा जुमा के दिन शांति के लिए प्रार्थना और विरोध प्रदर्शन हुए

Ads

उप्र: अलविदा जुमा के दिन शांति के लिए प्रार्थना और विरोध प्रदर्शन हुए

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 11:01 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 11:01 PM IST

लखनऊ, 13 मार्च (भाषा) ईद-उल-फितर से पहले रमजान के आखिरी शुक्रवार ‘अलविदा जुमा’ की नमाज यहां जामा मस्जिद ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के नेतृत्व में अदा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रगति, वैश्विक शांति और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के अंत के लिए दुआ मांगी गई।

एक बयान के अनुसार, फलस्तीन के लोगों की सुरक्षा के लिए भी विशेष दुआ की गईं।

बयान में सरकार से अनुरोध किया गया कि खाड़ी देशों में रहने वाले उन भारतीय नागरिकों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जाए, जो ईद के जश्न के लिए घर लौटना चाहते हैं।

हालांकि, नमाज समाप्त होने के बाद शिया समुदाय के सदस्यों ने बड़ा इमामबाड़ा में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने पत्रकारों को बताया कि निहत्थे लोगों को मारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 100-150 से अधिक लड़कियों की मौत हो चुकी है लेकिन उनके लिए कोई शोक संदेश नहीं भेजा गया।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-फितर शनिवार, 21 मार्च को होने की उम्मीद है।

भाषा आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र