UP Rape News: मंदिर में युवती से दुष्कर्म! कई थी दीपक जलाने तभी आरोपी ने बनाया शिकार, गुस्साए परिजनों ने उठाया ये कदम

Ads

UP Rape News: मंदिर में युवती से दुष्कर्म! कई थी दीपक जलाने तभी आरोपी ने बनाया शिकार, गुस्साए परिजनों ने उठाया ये कदम

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 08:47 PM IST

UP Rape News, file image

HIGHLIGHTS
  • मंदिर में दीपक जलाने गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया
  • आरोपी भाग गया, ग्रामीणों ने उसकी मोटरसाइकिल जला दी
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए 8 टीमें बनाई

बांदा: चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में दीपक जलाने गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के भाग जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्यपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए रविवार को बताया कि राजापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम 18 साल की एक लड़की दीपक जलाने के लिए मंदिर गई थी, तभी वहां पहले से मौजूद स्थानीय युवक राजेश कुमार (24) ने दुपट्टे से लड़की के हाथ बांधकर उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि लड़की के काफी देर तक घर न पहुंचने के बाद परिजन मंदिर गए और इस दौरान आरोपी युवक अपने कपड़े और मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सिंह ने बताया कि ग्रामीण काफी देर तक आरोपी की तलाश करते रहे, उसके न मिलने पर उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल को आग लगा दी।

एएसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शिकायत दर्ज करके रविवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीम गठित की गई हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में हुई।

आरोपी कौन है?

आरोपी का नाम राजेश कुमार (24) है, जो स्थानीय निवासी है।

ग्रामीणों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

ग्रामीणों ने आरोपी की मोटरसाइकिल में आग लगा दी और उसकी तलाश की।