UP Road Accident: मोटरसाइकिल और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरातफरी
UP Road Accident: मोटरसाइकिल और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरातफरी
UP Road Accident/Image Credit: IBC24.in File Photo
संभल: UP Road Accident उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में इस्लाम नगर रोड पर मिर्जापुर गांव के पास रविवार को एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन लोग स्कूटी और दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
UP Road Accident Today उन्होंने बताया कि इस हादसे में सैफ (19), सत्यवीर (18) एवं गजेंद्र (18) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में दो युवक घायल हुए जिनमें फैज (19) एवं आलम खान (18) को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या टक्कर लगने के बाद किसी भारी वाहन ने पीड़ितों को कुचल दिया होगा, तो अधिकारी ने कहा कि इस आशंका की जांच की जा रही है और यदि ऐसा दावा सही पाया जाता है तो सबूत जुटाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को घायलों के लिए राहत एवं चिकित्सा सहायता में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Panna Woman Private Photos Viral: प्राइवेट तस्वीरों के बदले करता था संबंध की मांग, मना करने पर ऐसे लिया डिजिटल बदला, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही उगले खौफनाक राज
- Indians Arrest in UAE: संयुक्त अरब अमीरात में 19 भारतीय गिरफ्तार, जंग के बीच कर रहे थे ऐसा काम, इधर होर्मुज मुद्दे पर बातचीत को तैयार हुआ ईरान
- Vande Bharat: बंगाल में बजा चुनावी बिगुल, TMC का किला भेदने की तैयारी में भाजपा, क्या इस विधानसभा के चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर?

Facebook


