Gorakhpur News : गुरु जी की घिनौनी करतूत! होमवर्क के बहाने मासूमों को पास बुलाकर दिखता था पोर्न, विरोध करने पर देता था ऐसी धमकी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मासूम बच्चों को होमवर्क के बहाने बुलाकर मोबाइल पर पोर्न दिखाता था और उनके साथ दुष्कर्म जैसी अश्लील हरकतें करता था।

Gorakhpur News : गुरु जी की घिनौनी करतूत! होमवर्क के बहाने मासूमों को पास बुलाकर दिखता था पोर्न,  विरोध करने पर देता था ऐसी धमकी

Gorakhpur News / Image Source: IBC24

Modified Date: January 1, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: January 1, 2026 6:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होमवर्क के बहाने मासूमों को पोर्न दिखाता था शिक्षक।
  • किसी को बताने पर बच्चों को दी जाती थी पीटने की धमकी।
  • शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।

Gorakhpur News :  गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक प्राइमरी सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक बच्चों को अपने पास बुलाकर पोर्न वीडियो और अश्लील तस्वीरें दिखाता था, साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Gorakhpur News :  होमवर्क के बहाने दिखाता था पोर्न

मिली जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय आरोपी शिक्षक नवल किशोर बेलघाट थानाक्षेत्र स्थित एक प्राइमरी स्कूल में तैनात था। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक होमवर्क जांचने के बहाने तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चों को अकेले में बुलाकर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाता था और फिर उनके साथ गलत हरकतें करता था।

Gorakhpur News :  पुलिस की हिरासत में आरोपी

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चों ने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि विरोध करने या किसी को बताने पर शिक्षक उन्हें मारने-पीटने की धमकी भी देता था। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी

इन्हे भी पढ़े:

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.