उप्र : दुकान में आग लगने से महिला की मौत

Ads

उप्र : दुकान में आग लगने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2022 / 11:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

मुजफ्फरनगर, नौ सितंबर (भाषा) शामली जिले के थनभवन थाना क्षेत्र के भेसानी इस्लामपुर गांव में बृहस्पतिवार को देर रात एक दुकान में आग लगने से 35 वर्षीय एक महिला की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फरीदा (35) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे की है, जब पीड़िता दुकान में सो रही थी और उसका पति साजिद ऊपर की मंजिल पर था ।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि साजिद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

साजिद ने हालांकि दावा किया कि शार्ट-सर्किट के कारण उनकी किराने की दुकान में आग लग गई थी।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा