Work From Home: अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही ऑफिस से काम करेंगे कर्मचारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?

Ads

Work From Home: अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही ऑफिस से काम करेंगे कर्मचारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 08:14 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 08:55 AM IST

Work From Home/Image Credit: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • सरकार ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला लिया
  • ईंधन बचत अभियान के तहत सरकारी दफ्तर अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे
  • CM योगी ने सरकारी वाहनों में कटौती और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के निर्देश दिए

UP Work From Home: पीएम नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का असर अब पूरे देश में देखा जा रहा है। कई राज्यों में सीएम और मंत्रियों ने अपने काफिले की वाहनों में कटौती कर दी है। इस बीच अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (CM Yogi fuel saving plan) ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है। यहां के सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी अब हफ्ते में दो दिन घर से ही काम करेंगे।

हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम

दरअससल, उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग (UP Work From Home) ने रविवार को अहम बैठक की। बैठक में श्रम विभाग ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अलग-अलग शिफ्ट में दफ्तर खोलने का फैसला भी लिया गया है। इस बैठक में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला प्रदेश के बड़े संस्थानों में लागू होगा। यह फैसला औद्योगिक इकाइयों में भी लागू होगा।

 

 

इस संबंध में श्रम विभाग (UP Work From Home) ने गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत, अलग-अलग शिफ्ट में ऑफिस खोलने पर जोर दिया गया है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

ईंधन की बचत के लिए CM योगी ने दिए निर्देश

दरअसल, प्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार (UP Work From Home)  ने पिछले हफ्ते कैबिनेट बैठक में ईंधन बचतअभियान के तहत कई निर्देश हैं। इनमें सरकारी वाहनों के बेड़े में 50 प्रतिशत की कमी, मंत्रियों और नौकरशाहों द्वारा सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा, कारपूलिंग, साइकिलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन शामिल है।

 

ये भी पढ़ें 

 

उत्तर प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम कब से लागू होगा?

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रम विभाग की बैठक के बाद हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला लिया है।

किन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलेगी?

यह व्यवस्था सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों के साथ बड़े संस्थानों और कुछ औद्योगिक इकाइयों में भी लागू होगी।

यूपी सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?

ईंधन बचत, बढ़ती लागत और गैस की कमी को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

सरकार ने और कौन-कौन से निर्देश दिए हैं?

सरकार ने सरकारी वाहनों में 50% कटौती, कारपूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।

क्या दफ्तरों के समय में भी बदलाव होगा?

हाँ, सरकार ने अलग-अलग शिफ्ट में दफ्तर खोलने की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया है।