उप्र: शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत

Ads

उप्र: शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - January 14, 2024 / 12:31 PM IST,
    Updated On - January 14, 2024 / 12:31 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र) 14 जनवरी (भाषा) शाहजहांपुर जिले में एक एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात पुवायां मार्ग पर तकिया मोड़ के पास की है। पुवायां से बंडा की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, ‘‘हादसे में कार सवार बंडा निवासी मयंक तिवारी (38) एवं बबलू (42) तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी।’’

अवस्थी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी