उप्र : प्रतापगढ़ में मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या

उप्र : प्रतापगढ़ में मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या

उप्र : प्रतापगढ़ में मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: April 5, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: April 5, 2026 12:41 am IST

प्रतापगढ़, चार अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने मंदिर दर्शन करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत राज हुड़्डा ने शनिवार की रात बताया कि जिले के अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया निवासी पंकज शुक्ला (32) ग्राम प्रधान पवन यादव के साथ बाइक से शाम चंद्रिका देवी धाम दर्शन के लिए जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जैसे ही वह रैबीरजानीपुर गांव के निकट पहुंचा था, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

एएसपी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान हो गई है और घटना के संबंध में जांच जारी है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में