लखनऊ, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मिजोरम व अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी और प्रकृति की अलौकिक सुंदरता व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण इन प्रदेशों की सुख समृद्धि की कामना की।
योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी मिजोरम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने कहा, “आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।”
मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “प्रकृति की अलौकिक सुंदरता से परिपूर्ण ‘अरुणोदय प्रांत’ अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की अरुणाचल प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पेमा खांडू के कुशल नेतृत्व में यह गौरवशाली प्रदेश निरंतर प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर हो, यही कामना है।”
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी 1987 को राज्य का दर्जा मिला था।
भाषा आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र